{"_id":"612a1628557ec25cee44e92f","slug":"up-two-craftsmen-of-chitrakoot-will-talk-to-pm-modi-the-business-of-wooden-toys-is-in-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीएम मोदी से मन की बात करेंगे चित्रकूट के दो शिल्पकार, लकड़ी के खिलौने का करोड़ों में है व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीएम मोदी से मन की बात करेंगे चित्रकूट के दो शिल्पकार, लकड़ी के खिलौने का करोड़ों में है व्यापार
Sat, 28 Aug 2021 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Aug 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट के दो शिल्पकार पीएम मोदी से करेंगे मन की बात
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल चित्रकूट जिले के लकड़ी के खिलौने बनाने वाले दो शिल्पकारों से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए दूरदर्शन की टीम मुख्यालय पहुंच चुकी है। चित्रकूट के लकड़ी के खिलौनों के व्यापार को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है।
चयनित दो शिल्पकारों में बलराम राजपूत और धीरज द्विवेदी हैं। चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने का व्यापार करोड़ों रुपए का है। यह काम कुछ परिवारों का पुश्तैनी काम है। प्रधानमंत्री से मन की बात में सीधे रूबरू होने को लेकर दोनों शिल्पकारों में खासा उत्साह है।
इसके लिए दोनों ने आज खास तैयारी भी की है। शिल्पकार धीरज द्विवेदी और बलराम राजपूत का कहना है कि लकड़ी के खिलौने बनाने के व्यापार में कई प्रशासनिक अड़चनें आती हैं। पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की उपलब्धता भी नहीं होती है। जिससे कई समस्याएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
इन समस्याओं को लेकर वह प्रधानमंत्री से बात करेंगे। इसके पूर्व जब प्रधानमंत्री बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के भूमि पूजन में भरतकूप के रसिन गांव आए थे तब भी इन शिल्पकारों के स्टाल को उन्होंने देखा था और शिल्पकारों द्वारा बनाई गई लकड़ी की पंचमुखी गणेश प्रतिमा प्रधानमंत्री को भेंट की गई थी।