फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: Swatantra Dev reached Chitrakoot, surrounded Congress, also targeted SP BSP, said this big thing

यूपी: चित्रकूट पहुंचे स्वतंत्र देव ने कांग्रेस को घेरा, सपा बसपा पर भी साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Sun, 12 Sep 2021 04:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Sep 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
UP: Swatantra Dev reached Chitrakoot, surrounded Congress, also targeted SP BSP, said this big thing
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस सपा और बसपा पर तीखे प्रहार किए। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के संघर्ष की जमकर तारीफ की। कहा उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण से लेकर धारा 370 हटाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार उनके खातों में रुपए भेजे जा रहे हैं। जिससे यूपी में किसानों के दम पर भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। किसानों के आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके सम्मेलनों में अल्लाह हु अकबर के नारे लगते हैं।
विज्ञापन


जय श्रीराम के नारे नहीं लगाए जाते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक राष्ट्र एक ध्वज नीति का विरोध किया। जिसके कारण जनसंघ की स्थापना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाने वाले आज मंदिरों में माथा टेक रहे हैं। माथे पर तिलक लगा रहे हैं। उन्होंने सपा पर राम भक्तों पर गोली चलाने और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर साधु संतों का अपमान करने के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर शंकराचार्य की गिरफ्तारी कराने का आरोप भी लगाया। सपा बसपा और कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है। जब से यूपी में योगी ने सरकार संभाली है तब से कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed