फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   up news,chitrakoot,chitrakoot news

Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
up news,chitrakoot,chitrakoot news
मऊ(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के थाना अंतर्गत पावर हाउस के आगे तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला छिटककर सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। उसका इलाज मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के मगरहाई गांव निवासी अरविंद (28) चाची मनोरमा (35) पत्नी को बाइक में बैठाकर मऊ कस्बे में महिला समूह के लिए धनराशि निकालने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे स्थित मऊ के पास पहुंचा तो ट्रक ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

मनोरमा के सिर व पेट में अधिक चोट लगने से उसकी मौत मौके पर हो गई। उसका भतीजा अरविंद सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। मृतका के एक पुत्र अंश (7) व पुत्री अंतिका (5) वर्ष है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
चोरी की दो बाइकों के साथ दो को पकड़ा
सरैंया। बहिलपुरवा थाना पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चारी की दो बाइकें व तमंचा भी बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष गुलाब सोनकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरधर बाबा मोड़ के पास दो बदमाश दो बाइकों को बेचने के लिए खड़े हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर आरोपी कांशीराम कॉलोनी लोढवारा निवासी गुल्लू लोध व रूकमा खुर्द निवासी संजय दर्जी को पकड़ लिया। जिनके पास से दो बाइक बरामद की गई। पूछताछ करने पर बताया गया कि बरामद दोनों बाइकें चोरी की हैं। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed