{"_id":"69f8e84afeadbe0dcf065864","slug":"unseasonal-rains-bring-relief-from-the-heat-raising-concerns-for-farmers-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130584-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों की चिंता बढ़ी
Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो न- 04सीकेटीपी 10 बारिश के दौरान हनुमान धारा के समीप का दृश्य। संवाद
चित्रकूट। भीषण गर्मी झेल रहे जिले के लोगों को सोमवार सुबह हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
शहर में करीब 20 मिनट और ग्रामीण इलाकों में आधे घंटे से अधिक बारिश हुई। रानीपुर भट्ट, कसहाई और मड़ैयन जैसे कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कसहाई गांव के किसान सुरेश सिंह और अजय पटेल ने बताया कि गेहूं की कटी फसल भीग गई है। इससे फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा के अनुसार, 5 मई तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल
तेज हवा और बारिश के कारण चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सोमवार को शहर से सटे कई गांवों में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। सपहा गांव के दिनेश पटेल ने बताया कि बारिश शुरू होते ही बिजली काट दी गई। मड़ैयन गांव के राजेश कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से चार बजे तक बिजली बंद रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने खराब उपकरणों को ठीक कराने की बात कही।