फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Understanding the crook, chased down the electricity department team

बदमाश समझ बिजली विभाग की टीम को खदेड़ा

Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Understanding the crook, chased down the electricity department team
फोटो- 1- कुंजनपुरवा में मौजूद विद्युत विभग की टीम - फोटो : CHITRAKUTT
बदमाश समझ बिजली विभाग की टीम को खदेड़ा
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी देख थमा ग्रामीणों का आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बिजली विभाग की विजलेंस टीम चेकिंग अभियान के लिए सोमवार की सुबह शहर के कुुंजनपुरवा क्षेत्र में पहुंची। सुबह कोहरे से अंधेरा होने के कारण जांच टीम को ग्रामीण बदमाश समझ बैठे। जिससे घरों की छत से ग्रामीण गाली गलौज करने लगे। जिससे बिजली विभाग के अधिकारी सहित कर्मचारी सहम गए। एक अधिकारी ने हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों को समझाने क ा प्रयास किया। तब जाकर ग्रामीणों को समझ में आया कि यह बदमाश नहीं बिजली विभाग की विजलेंस टीम हैं। टीम में कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी देख ग्रामीणों ने माना कि यह जांच टीम है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता हाकिम सिंह के नेतृत्व मेें विजलेंस टीम शहर से शंकर बाजार से जुडे़ कुंजनपुरवा व कहहाई क्षेत्र में चेकिंग के लिए तड़के ही पहुंच गई। जिससे ग्रामीणों ने सोचा कि बदमाश आ गए है। कुछ ग्रामीणों ने सोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के घरों से ग्रामीण निकलकर गाली गलौज देने लगे। कहने लगे कि बदमाशों को मारो। जिससे बिजली विभाग के अधिकारी सहित कर्मचारी डर गए। किसी तरह से एक बिजली विभाग के अवर अभियंता ने हिम्मत जुटाते हुए ग्रामीणों को बताया कि बिजली विभाग की टीम है बिजली चोरी की सूचना पर चेकिंग करने के लिए आयी है तब जाकर ग्रामीणों को समझ में आया। चेकिंग अभियान में अधिशासी अधिकारी हकीम सिंह, एसडीओपी वीरेंद्र सिंह, अवर अभियंता विजय बहादुर,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अभियंता ने बताया कि गलतफहमी की वजह से ग्रामीणों ने ऐसा किया है। वह विद्युत चोरी की शिकायत पर सुबह जांच करने पहुंचे थे। फिलहाल कोई घटना नहीं हो पाई। बताया कि चेकिंग के दौरान आए दिन घटनाएं होती है। जिसको देखते हुए पुलिस विभाग से चेकिंग के दौरान पुलिस सुरक्षा कर्मियों की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 के खिलाफ मुकदमा
चित्रकूट। बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में कुंजनपुरवा व कसहाई क्षेत्र में बिजली चोरी पाए जाने पर 17 के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
--------------फोटो नंबर- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed