{"_id":"5a3ff0284f1c1bee6a8b5b9e","slug":"uncontrolled-tempo-retrograde-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटी, एक की मौत
चित्रकूट
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटः यात्रियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ। दुर्घटना होते ही चालक टेंपो छोड़ भाग निकला।
रविवार की सुबह मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर टेंपो नया गांव थानाक्षेत्र के सतीअनुसुइया की ओर जा रही थी। जैसे ही अनुसुइया मोड़ पर टेंपो पहुंची तो तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सवार पतवनिया टेढ़ी निवासी बुद्धविलास (22) और पवन (7) पुत्र विनोद टेंपो में दब गए।
चालक तो मौके से भाग निकला लेकिन स्थानीय लोगों ने घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। बुद्धविलास की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर घायल पवन का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार टेंपो में चार लोग ही बैठे थे जिसमें दो को मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन
राजस्थान से लौटा था बुद्धविलास
मृतक बुद्धविलास दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई अशोक ने बताया कि भाई राजस्थान में संगमरमर काटने की मशीन चलाने का काम करता था। एक सप्ताह की छुट्टी लेकर गांव लौट रहा था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी तिजिया देवी के एक पुत्री है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।