{"_id":"683f4318988bfa7ec704fdb4","slug":"uncontrolled-e-rickshaw-overturned-student-died-due-to-being-crushed-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116540-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा, दबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा, दबने से छात्र की मौत
Wed, 04 Jun 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के धोबिन पुरवा के नारी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। हादसे में कक्षा सात के एक छात्र की दबने से मौत हो गई। इसके अलावा चार किशोर मामूली रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा मृतक के रिश्तेदार का है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरेठी निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पहाड़ी निवासी उसका रिश्तेदार विनोद कुमार उसके घर में ई रिक्शा चार्जिंग में लगा कर चला गया था। उसका बेटा मनीष उर्फ अनूप वर्मा (14), गांव के ही अपने दोस्त शुभम (13), विजय (16), कमल (11) व सुरेंद्र (11) के साथ धोबिन पुरवा स्थित आटा चक्की में गेंहू रखने ई रिक्शा लेकर गया था।
शुभम ई रिक्शा चला रहा था। लौटते समय नारी पुलिया के पास मोड़ पर ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसके नीचे मनीष दब गया और उसके साथियों को मामूली रूप से चोट आई। डर की वजह से वह सब भाग भाग गए, इससे काफी देर तक बेटा ई रिक्शा के नीचे दबा रह गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने जब रिक्शा पलटा देखा तो नजदीक पहुंचे। एक किशोर को दबा देख गांव में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता ने बताया कि बेटा मनीष मानिकपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। गर्मियों की छुट्टी होने के कारण वह गांव आया था।