फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled dumper tramples student on highway

हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने छात्र को रौंदा

Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper tramples student on highway
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिजार्पुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना अंतर्गत अकबरपुर मोड़ पर गिट्टी लदे अनियंत्रित डंपर ने साइकिल चालक छात्र को रौंद दिया। जिससे छात्र की मौके पर मौत हो गई ।चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

अकबरपुर गांव निवासी 14 वर्षीय अजीत सेन पुत्र नत्थू सेन सोमवार की रात लगभग आज बजे सामान खरीदने के लिए साइकिल लेकर भरतकूप कस्बे की ओर आ रहा था। जैसे ही हाईवे पर पहुंचा तो भरतकूप से जिला मुख्यालय की ओर तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने रौंद दिया। दुर्घटना होते ही डंपर लेकर चालक भाग निकला। इधर जानकारी होने पर मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मौजूद पुलिस टीम पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण न करने का आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कक्षा नौ का छात्र था अजीत
मृतक दो भाई व एक बहन में बड़ा था। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। उसके पिता की 2016 में हाईवे पर ही बेड़ी पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसके बाबा अंधू सेन ने बताया कि मृतक की मां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। कुछ माह पूर्व ही रुपये एकत्र कर नई साइकिल खरीद कर बेटे को दी थी। जिससे वह स्कूल जाता था और मां के पास मजदूरी स्थल पर जाकर खाना भी पहुंचाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed