{"_id":"64caaf0d7bdd47c5160382a6","slug":"two-youths-raped-a-teenager-pregnant-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-725-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। सरैंया चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दो युवकों ने कई बार दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सरैंया चौकी क्षेत्र के एक पुरवा निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि छह-सात माह पूर्व बुआ के साथ प्रयागराज के नैनी के महोखर गई थी। वहीं बुआ के साथ मजदूरी करती थी। तीन दिन पूर्व रविवार को गांव लौटी तो घर में पेट दर्द की शिकायत की। किशोरी के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद गर्भवती होने की बात पता चली। किशोरी ने बताया कि महोखर कार्य स्थल पर सेमरदहा के ऋषिकेश और अहिरीपुरवा के राजकुमार ने उसे बहलाकर कमरे में बुलाया था। इसके बाद अलग अलग दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार पेट दर्द की शिकायत हुई तो वहीं से दवा लेकर खाई थी।
बुधवार को मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लगभग छह माह का गर्भ होने की संभावना है। बताया कि घटनास्थल नैनी थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना वहां स्थानांतरित की जाएगी।