{"_id":"67b621c03febf10d820edaf8","slug":"two-women-died-and-two-were-injured-in-a-vehicle-accident-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113244-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो घायल
विज्ञापन
गमगीन परिजन।
- फोटो : संवाद
शिवरामपुर (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर में बुधवार तड़के किसी वाहन ने चार महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। एक जिला अस्पताल में भर्ती है।
चौकी शिवरामपुर कस्बा निवासी रामानुज कुशवाहा की पत्नी राजाबेटी (50), श्यामपति विश्वकर्मा (70), रामनरेश की पत्नी संगीता विश्वकर्मा (45), जुगुल किशोरी की पत्नी प्रियंका विश्वकर्मा (35) थाना भरतकूप क्षेत्र के बैहार गांव में एक शादी समारोह में मंगलवार को खाना बनाने गई थीं। प्रियंका ने बताया कि बुधवार की सुबह चार बजे बैहार से निकलने के लिए सब तैयार हो रहे थे। राजाबेटी ने बेटे राजेश कुमार को साथ चलने के लिए कहा तो वह बोला कि बाद में आएगा। चारों महिलाएं ऑटो से शिवरामपुर आईं।
जाम लगने से ऑटो से उतरकर पैदल ही घर की ओर चल पड़ीं। हाईवे पर परम विद्या मंदिर स्कूल के पास पीछे से आया कोई वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। राहगीरों की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर ने राजाबेटी और श्यामपति को मृत घोषित कर दिया। संगीता की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल प्रियंका ने बताया पैदल चलते समय पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी है। चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।