फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two trucks collided, one driver burnt alive

Chitrakoot News: दो ट्रक भिड़े, एक चालक जिंदा जला

Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two trucks collided, one driver burnt alive
चित्रकूट। सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर ठाढ़ी पाथर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई। एक ट्रक की केबिन में फंसा चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल है। कुछ देर में ही दमकल के दो वाहन पहुंचे और आग बुझाई। इसके अलावा मारकुंडी से सतना मार्ग पर फल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जा रहे एक ट्रक में फर्नीचर लदा था, जबकि दूसरे में गिट्टी लदी थी। जिले की सीमा क्षेत्र के पास कोठी थाना के ठाढ़ी पाथर के पास हुए हादसे में फर्नीचर लदे ट्रक में आग लग गई। चालक हरियाणा के जिला नूह निवासी अलीम खान (25) केबिन से नहीं निकल पाया और वह जिंदा जल गया। गिट्टी लदे ट्रक का चालक मध्य प्रदेश के जिला रीवा के सेमरिया निवासी रामजतन कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। आग की लपटें उसके ट्रक तक पहुंच गई थीं पर वह समय रहते बाहर निकल आया था। पुलिस ने उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोठी थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि ओवरटेक के दौरान रात दो बजे दुर्घटना हुई थी। फायर ब्रिगेड तुरंत पहुंच गई थी। इसके अलावा मानिकपुर सतना मार्ग पर केला लदा ट्रक पलट गया। महाराष्ट्र के जलगांव निवासी ट्रक चालक गणेश ने बताया कि वह भुसावल से केला लादकर प्रयागराज गया था। लौटते समय मारकुंडी क्षेत्र के मनगवां के पास ओवरटेक के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें वह और परिचालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed