फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two students immersed in a waterfall while taking a selfie, one left the other missing

सेल्फी लेने के दौरान झरने में डूबे दो छात्र एक बचा दूसरा लापता

Sun, 06 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two students immersed in a waterfall while taking a selfie, one left the other missing
फोटो- 6 - मानिकपुर के राघव प्रपात में डूबे छात्र रौनक पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर के रमणीक स्थल राघव प्रपात में रविवार की दोपहर 12 बजे पिकनिक मनाने गए छात्रों में एक नहाने के बाद सेल्फी लेते समय झरने में नीचे गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा छात्र भी झरने में डूब गया। बारिश के कारण लबालब भरे झरने के गहरे गड्ढे में दोनों डूबने लगे। अन्य सहपाठियों की मदद से एक छात्र को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। जबकि देर शाम तक दूसरे का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ, थाना पुलिस मानिकपुर सहित मप्र के धारकुंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। डूबे छात्र की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बे के शिवनगर मोहल्ला प्रिंस पुत्र प्रकाश चौधरी, रौनक पुत्र बिचित्रांगन पाण्डेय आदर्श इण्टर कालेज के हाईस्कूल के छात्र हैं। कल्याण केंद्र के पास संचालित एक कोचिंग सेंटर के संचालक पुरुषोत्तम पुत्र मिठाई लाल के साथ प्रिंस व रौनक रविवार को अन्य सहपाठी छोटू, नमन व चमरौंहा निवासी दिलखुश पिकनिक मनाने यूपी- एमपी के बार्डर पर मऊगुरदरी गांव के पास स्थित राघव प्रपात पहुंचे। प्रिंस और रौनक नहा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस नहाकर एक पत्थर पर खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा। तभी संतुलन बिगड़ने से प्रिंस का पैर फिसला और वह झरने में गिर गया। उसी के सामने नहा रहे रौनक ने उसका हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास किया तो तेज बहाव होने के कारण वह भी डूबने लगा। कुछ देर बाद प्रिंस व रौनक बाहर आए तो किसी तरह प्रिंस को आसपास मौजूद अन्य सहपाठियों ने बाहर निकाल लिया। जबकि रौनक को नहीं निकाला जा सका। इधर, कोंचिग संचालक ने यह नजारा देखा तो वह बेहोश हो गया। रौनक कुछ तैरना जानता था तो उसने किनारे आने का प्रयास किया लेकिन उसका संतुलन बिगड़ा और फिर वह गहराई में चला गया। इसके बाद देर शाम तक रौनक का कोई पता नहीं चला। अन्य छात्रों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मानिकपुर संगम लाल गुप्ता, सीओ मऊ इफ्तिार अहमद , तहसीलदार अजय कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा व धारकुंडी थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच गए। चार गोताखोर की टीम डूबे छात्र की खोज का प्रयास शुरू कर दिया। घायल प्रिंस व बेहोश कोचिंग संचालक पुरुषोत्तम को इलाज के लिये सीएचसी भेजा गया। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा है। बताया जा रहा है कि इस झरने की गहराई लगभग 30 फीट है जिसमें लगभग 60 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed