फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   two students died when he run from police

चित्रकूट: पुलिस से बचने को भागे, ब्रेकर के कारण उछलकर गिर पड़े, एक की मौत, दो छात्र घायल

Mon, 22 Feb 2021 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
two students died when he run from police
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट में पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में तेज गति से जा रही बाइक शहर के बल्दाऊगंज में बने ब्रेकर के कारण उछलकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक चालक समेत तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाली अंतर्गत सोनेपुर निवासी ऋषभ पटेल उर्फ छोटू (18) पुत्र संगम पटेल, विभव पांडेय पुत्र विरेंद्र पांडेय निवासी मिशन रोड कर्वी राजापुर कस्बे में दोस्त के घर गए थे। दोनों शनिवार की रात में दोनों अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


लौटते समय उनकी बाइक में एक युवक और सवार हो गया। तभी पुलिस से बचने के चक्कर में बल्दाऊगंज बीआरसी भवन के पास सड़क में बने ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। इसमें तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें ऋषभ पटेल की मौत हो गई। जबकि विभव का इलाज किया जा रहा है। तीसरा अज्ञात युवक स्वस्थ्य है। जो घर चला गया है। बताया जा रहा है रात को राजापुर से लौटते समय युवक जब बाइक से निकल रहे थे। तीन युवक को एक बाइक में बैठा देख उन्हें तिराहे के पास मौजूद 112 नंबर पुलिस टीम ने हाथ देकर रोकने का प्रयास किया। पर तीनों पुलिस को देखकर घबरा गए और तेजी से बाइक भगाने के कारण यह दुर्घटना हो गई। मृतक प्रयागराज जिले में इंटर की पढ़ाई करता है। दो भाइयों में छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed