फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two new government high schools will be built with Rs. 2.75 crore.

Chitrakoot News: पौने तीन करोड़ से बनेंगे दो नए राजकीय हाईस्कूल

Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two new government high schools will be built with Rs. 2.75 crore.
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा पाने के लिए अब विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने गांव में ही पढ़ाई कर सकेंगे। यह सहूलियत देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग दो राजकीय हाईस्कूल स्थापित करेगा। इन विद्यालय भवनों के निर्माण पर पौने तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि सदर तहसील के सेमरिया जगन्नाथवासी और मानिकपुर तहसील के कौबरा गांव में राजकीय हाईस्कूल निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत राशि के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर करीब 139.45 लाख रुपये खर्च होंगे। इन विद्यालयों के बनने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें आसानी से शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि दोनों विद्यालयों के उन्नयन को मंजूरी मिल गई है। नए विद्यालयों के निर्माण और मौजूदा विद्यालयों के उच्चीकरण से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। जल्द ही ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------



चांदी व बड़ी मड़ैयन हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत


राजापुर तहसील क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल चांदी को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने के लिए 208.89 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में चांदी विद्यालय में 168 छात्र और 10 कक्ष हैं, जो उन्नयन के बाद बढ़ेंगे। इसी प्रकार, मानिकपुर तहसील के बड़ी मडै़यन के राजकीय हाईस्कूल को भी उच्चीकृत करने की मंजूरी मिली है, जिसके लिए 173.15 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बड़ी मडै़यन विद्यालय में अभी 77 छात्र और 10 कक्ष हैं।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed