{"_id":"67758e3258804957d403f229","slug":"two-injured-in-road-accidents-one-referred-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112137-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सडक़ हादसों में दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सडक़ हादसों में दो घायल, एक रेफर
विज्ञापन
भरतकूप/खोही। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मप्र के नयागांव थाना क्षेत्र के सेजवार गांव निवासी राजकुमार (27) दोस्त के साथ बुधवार की सुबह कालिंजर जा रहा था। बधेलाबारी गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर किया है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव निवासी प्रियंका (7) पुत्री अभय मंगलवार की शाम घर के पास खड़ी रहने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। संवाद