{"_id":"ee69b89bb44070335433b17cbe232a66","slug":"two-house-caught-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो घर राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 05 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
हनुवा गांव के मजरे कपरिहापुरवा में सोमवार रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दो घर राख हो गए। इसमें किसान की बेटी की शादी का सामान, गल्ला, गृहस्थी और नगदी जल गए। वहीं तीन मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
हनुवा गांव के कपरिहापुरवा निवासी राजकुमार यादव के घर सोमवार रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। राजकुमार ने बताया कि पांच जून को उसकी बेटी सावित्री देवी की शादी है। इसके लिए खरीदा गया सामान जल गया। खरीदारी और बयाना आदि के लिए उसने एक लाख तीन हजार रुपये भी जमा किए थे। लेकिन आग से सब बर्बाद हो गया। अब उसे बेटी की शादी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
आग में उसके दो बकरे और एक बकरी भी जिंदा जल गए। उसने बताया कि आग से करीब दो लाख पचपन सौ रुपये का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। वहीं आग ने पड़ोसी कल्लू यादव के घर को भी चपेट में ले लिया। उसकी भी गृहस्थी राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार आदि ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को सहायता दिलवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन