{"_id":"5706aca34f1c1b2728c811d5","slug":"two-doctors-recommended-suspension-je-s-salary-withheld","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टरों के निलंबन की संस्तुति, जेई का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टरों के निलंबन की संस्तुति, जेई का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न योजनाओं व पोषण मिशन समिति की बैठक में दो डॉक्टरों व एक जेई की घोर लापरवाही डीएम मोनिका रानी के सामने आई। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डा. एके वर्मा व डा. एसएन मिश्रा द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में एक भी नेत्र रोगी का आपरेशन नहीं करने पर उन्होंने निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
डीएम ने सीएमओ पीएन गोयल को निदेशक लखनऊ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में लापरवाही पर एक जेई का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वहीं, पोषण समिति की बैठक में सीएमएस से कहा कि पोषण केंद्र में भर्ती बच्चों के परिजनों को भी भोजन दिया जाए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की बैठक में डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कराएं, हीलाहवाली न बरती जाए। सीडीओ एमए हसन को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं का लाभ पा रहे पात्रों का सत्यापन कराएं, ताकि पता चले कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है कि नहीं।
विज्ञापन
उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों में रुचि नहीं लेने पर महोबा स्वास्थ्य विभाग के जेई आरके अवस्थी का वेतन रोकने के लिए महोबा डीएम को पत्र लिखने के लिए कहा। इंदिरा आवास के कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों के इंदिरा आवास अधूरे पड़े हैं और धनराशि निकाल ली गई है, उनसे रिकवरी की जाएगी।