फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two died due to fever and stomach ache, 12 patients admitted

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से दो की मौत, 12 मरीज भर्ती

Tue, 26 Mar 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two died due to fever and stomach ache, 12 patients admitted
चित्रकूट। जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम, बुखार व पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। बुखार व पेट दर्द से दो वृद्धों की मौत हो गई, जबकि 12 मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के बराछी गांव निवासी झड़ीलाल (65) को पुत्र राजा ने बुखार व पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भरतकूप थाना क्षेत्र के फाटा का पुरवा रसिन निवासी शिवशंकर (55) को भाई राजाराम ने बुखार व पेट दर्द के चलते भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इसके अलावा मऊ टिटिहरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक, भैसौंधा निवासी कमलेश की 10 माह की पुत्री रूपाली, लोहदा पहाड़ी निवासी अलख नारायण की आठ वर्षीय पुुत्री दृष्टि, भरतपुरी कर्वी निवासी गुलाब की 11 वर्षीय पुत्री राधिका, कपसेठी निवासी संजय का दो वर्षीय पुत्र शुभम, सिकरिया नांदी निवासी रमाकांत की चार माह का पुत्र दिव्यांश, भीठाखेरा निवासी राकेश की तीन माह की पुत्र अंशिका, पतौड़ा निवासी अरुण कुमार निवासी दो वर्षीय पुत्र शिवांश, इटवां निवासी सावित्री देवी (30), प्रसिद्धपुर निवासी देवनाथ की पांच वर्षीय पुत्री सौम्या, देऊंधा निवासी चंद्रप्रकाश (54) व इटखरी निवासी शंकरदीन (40) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed