फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two days later, on the banks of Yamuna submerged body of woman

दो दिन बाद यमुना किनारे मिला डूबी महिला का शव

Wed, 24 Aug 2016 10:47 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 24 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two days later, on the banks of Yamuna submerged body of woman
राजापुर यमुना नदी में डूबी महिला गुड़िया देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

 सोमवार को यमुना में आई बाढ़ के दौरान डूबी महिला का शव बुधवार सुबह हौली घाट के पास मिला। उधर राजापुर व मऊ क्षेत्र में यमुना का जलस्तर कम हो रहा है लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे ग्रामीणों की परेशानी समाप्त नहीं हो रही। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के भोजन व रहने का इंतजाम कर रहा है।

विज्ञापन


लगातार दो दिन से यमुना का जलस्तर बढ़ने केे बाद बुधवार दोपहर तक नदी का पानी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे 92 मीटर पर स्थिर हो गया। एडीएम हवलदार सिंह ने बताया कि नदी का पानी तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से घट रहा है।
विज्ञापन


पर सड़क व गांव के आसपास भरा पानी कम न होने से बांदा-सरधुआ मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। खोपा, सरधुआ व बरूआ गांव में बाढ़ पीड़ितों की प्रशासन मदद कर रहा है। ग्रामीणों का आवागमन नाव से ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मऊ प्रतिनिधि के अनुसार यमुना नदी के जलस्तर के घटने से सभी ने राहत की सांस ली है। मंडौर व मवईकला के ग्रामीणाें की समस्याएं अभी जस की तस हैं। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी व तहसीलदार एके सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मवईकला के स्कूल में भोजन बनवाकर बंटवाया।

मंडौर व मवई के ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों गांव के सभी संपर्क मार्गों मेें जलभराव होने से अन्य वाहनों का आवागमन बंद है।


 दो दिन पहले यमुना में पलटी नाव से डूबी महिला गुड़िया देवी का शव बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने हौला घाट के पास से निकाला। शव मिलने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतका के बच्चे शव से लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed