{"_id":"612928d48ebc3e21935cfe4c","slug":"two-constables-suspended-for-doing-duty-after-drinking-alcohol-chitrakoot-news-knp6486307104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर डयूटी करने वाले दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर डयूटी करने वाले दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- आसपास के लिए खबर
शराब पीकर ड्यूटी करने पर दो सिपाही निलंबित
महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शराब पीकर ड्यूटी करने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिला हेल्प डेस्क पर काम करने वाले कर्मचारियों से उनके काम की जानकारी भी ली।
रैपुरा थाने से संबंध यूपी 112 में तैनात सिपाही मोहित कुमार पर आरोप है कि बीते दिन एक सूचना पर जब वह गांव पहुंचे तो वह शराब पिये थे। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच कराई। बृहस्पतिवार की शाम को उन्होंने सिपाही को निलंबित करने के आदेश दिए। इसी प्रकार पुलिस लाइन में सुरक्षा गार्द में तैनात हेड कांस्टेबिल बलवीर सिंह पर भी शराब पीकर ड्यूटी करने की शिकायत थी। जिस पर एसपी ने उसे भी निलंबित किया है। शुक्रवार को एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गश्त अथवा अन्य ड्यूटी के दौरान हर अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाए। शुक्रवार को एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क के सिपाहियों से काम की जानकारी ली।