{"_id":"3b67ef5c22e12306d4e554f10367b397","slug":"two-break-the-lock-of-the-store-53-thousand-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकान का ताला तोड़ 53 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकान का ताला तोड़ 53 हजार की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर आठ पेटी शराब व तीस हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस की एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर दस हजार नगदी चोरी कर ली। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि घटनास्थल से पुलिस चौकी की दूरी महज पांच सौ मीटर ही है।
चोरों ने गुरुवार की रात कस्बा की दुकानों को निशाना बनाया। पहले देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर करीब 23 हजार रुपये की शराब के साथ तीस हजार की नगदी ले गए। सेल्समैन संतोष शुक्ला ने बताया कि चोर कुल मिलाकर लगभग 53 हजार का माल ले गए है। राधा स्टील के मालिक गोरेलाल ने बताया चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग दस हजार की नगदी चोरी की है।
दुकानदारों ने पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सूचना देने के बाद भी दो घंटे बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मालूम हो कि दस दिन पहले कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान में लूट के बाद सेल्समैन की हत्या हुई थी। उस मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।