फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two bike riders died after colliding with a container

Chitrakoot News: कंटनेर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 14 Jul 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after colliding with a container
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे के सदर कोतवाली के ब्यूर गांव के पास सीमेंट लदे कंटेनर ने बाइक पर सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। दो युवक साढू थे। ये साले के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव निवासी राजू वर्मा (30) व पुरवा तरौंहा गांव के रिश्ते के साढू राजीव वर्मा (25) बाइक से शुक्रवार को साले के घर शादी समारोह में बगरेही गांव गए थे। देर रात वहां से लौटते समय हाईवे के ब्यूर गांव के पास सामने से आ रहे सीमेंट लदे कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर लॉक कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक कंटेनर लॉक करके चला गया था। किसी तरह क्रेन से कंटेनर को सडक़ किनारे कराकर मार्ग संचालित कराया गया। दोनों युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। राजू के तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। राजीव के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी गुड़िया बेहाल है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर परिजनों को ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed