फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tulsi jayanti in chitrakoot

तुलसी जयंती आज, धर्मनगरी में शुरु कई कार्यक्रम

Sun, 26 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
tulsi jayanti in chitrakoot
चित्रकूट में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के एक दिन रविवार को प्रशासन की ओर से जन्मभूमि राजापुर मेें कई कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसमें रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, वंशीवट मथुरा वृंदावन के संत रामदास के नेतृत्व में हफ्ते से रामचरित मानस और भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। वंशीवट मथुरा वृंदावन के संत रामदास ने बताया कि सावन के शुक्ल पक्ष की सातवीं तिथि पर गोस्वमी तुलसीदास की जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन

इस बार कोराना महामरी के कारण बड़ी ही सादगी से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई जाएगी। एक दिन पहले रविवार को डीएम जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के निर्देश पर तुलसी स्मारक समिति व स्थानीय प्रशासन की तरफ से रामचरित मानस पाठ की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने रामचरित मानस की पूजा से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीदार प्रमेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, शिवपूजन गुप्ता, सुभाष चंद्र अग्रवाल, राधेश्याम सोनी, भरत जयसवाल, लल्लू मोदनवाल आदि मौजूद रहे। वही एक सप्ताह से संत रामदास के नेतृत्व में रामचरित नवाह्न पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी विष्णुकांत चतुर्वेदी, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, अशोक सेानी, भरतलाल, शिवभूषण सिंह, रामलाल आदि कार्यक्रमों में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed