{"_id":"5f11e3d78ebc3e63c62b7724","slug":"tulasee-jayantee-par-nahin-nikalegee-jhaankee-onalain-hongee-pratiyogitaen-chitrakutt-news-knp571762581","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी जयंती पर नहीं निकलेगी झांकी, ऑनलाइन होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी जयंती पर नहीं निकलेगी झांकी, ऑनलाइन होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
चित्रकूट। 27 जुलाई को तुलसी जयंती के संबंध में तुलसी स्मारक समिति की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। यहां तय हुआ कि किसी भी मठ, मंदिर में पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि इस बार झांकी नहीं निकलेंगी। ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी कार्यक्रम स्थगित हैं। तुलसी जयंती के आयोजनों में भीड़ नहीं होनी चाहिए। झांकियां और शोभायात्रा नहीं निकाली जाएंगी। रामचरित मानस का पाठ कराया जाए। तुलसीदास की मूर्तियों की नगर पालिका और नगर पंचायत अच्छी तरह से साफ सफाई करा कर पूजा पाठ कराएं। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तुलसीदास के जीवन चरित्र पर ऑनलाइन पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने उप जिलाधिकारी राजापुर से कहा कि तुलसी स्मारक सभा की दुकानों की आय को तुलसीदास के स्मारक और मंदिर पर ही खर्च किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, तुलसी स्मारक समिति के लिपिक अक्षय, राहुल सहित समिति के डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा, अशोक जाटव, पंकज अग्रवाल, मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।