{"_id":"6769a9c6f4be8762c003bbf3","slug":"truck-tramples-a-khova-trader-riding-a-bike-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111927-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक ने बाइक सवार खोवा व्यापारी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक ने बाइक सवार खोवा व्यापारी को रौंदा
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के राजापुर-लालता रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बरूआ मोड़ बाइक सवार को रौंद दिया। लहूलुहान व्यापारी को परिजनों ने प्रयागराज ले जाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरा बाइक सवार साथी घायल हुआ। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के देववानी गांव निवासी शिवनाथ शुक्ला ने बताया कि भतीजा देववानी निवासी विश्वनाथ शुक्ला (45) रविवार को खोवा बेचने के लिए बाइक से राजापुर कस्बा गया था। जब वह देर शाम को राजापुर-लालता रोड से घर लौट रहा था। बरूवा मोड़ के पास राजापुर से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चालक विश्वनाथ सड़क में गिर गया। दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में सवार देवमानी गांव निवासी साथी राजा घायल हो गया। विश्वनाथ को प्रयागराज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी पर पत्नी माया देवी बेहाल हो गईं। वह चार भाइयों मेंं चौथे नंबर का था। दो पुत्र और चार पुत्रियां है। सोमवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।