{"_id":"6797d456990c8530a80b82b6","slug":"truck-hits-car-parked-on-highway-woman-dies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112745-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
चित्रकूट। गुजरात से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की खड़ी कार में हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।
गुजरात के नौसारी जिले के जलाराम सोसाइटी निवासी भूपेंद्र पटेल (62) ने बताया कि संजय पटेल (48), आशा पटेल (71), रतन बेन पटेल (74), रीता पटेल (52), शोभना पटेल (59), किरन भाई पटेल की पत्नी स्वाती बेन (54) कार चालक के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए शनिवार को निकले थे। रविवार की रात रात 11 बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के सोमनाथ ढाबे पर कार खड़ी कर नाश्ता करने के लिए रुके थे। स्वाती बेन को छोड़कर सभी कार से उतर गए थे।
अचानक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इससे स्वातीबेन घायल हो गईं। अन्य लोग दौड़कर जब तक पहुंचते, चालक ट्रक लेकर भाग गया। महिला को लेकर सीएचसी लेकर गए। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि भूपेंद्र पटेल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों से ट्रक की पहचान की जा रही है।