{"_id":"647f7e6c82662d30210a02e4","slug":"truck-crushed-the-old-man-on-the-highway-chitrakutt-news-c-12-1-273312-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाइवे पर ट्रक ने वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाइवे पर ट्रक ने वृद्ध को रौंदा
Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने सडक़ किनारे मौजूद वृद्ध को रौंद दिया। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने यूपी 112 की मदद से ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया।
भरतकूप थाना क्षेत्र के तरावं गांव निवासी चंदन श्रीवास (60) हाइवे किनारे स्थित यात्री ढाबे में बर्तन धोने का काम करता था। मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे वह ढाबे से बाहर निकला। पैदल ही अपने गांव की ओर जा रहा था कुछ ही दूर पहुंचा था कि जिला मुख्यालय की ओर से बांदा की तरफ तेज गति से जा रहा ट्रक वृद्ध को रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई।
यह देखकर आसपास के लोगों ने कुछ दूरी पर मौजूद यूपी 112 की टीम को सूचना दी और सभी ने मिलकर ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।