फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Troubled by not getting fertilizer for three days, farmer commits suicide by hanging himself

Chitrakoot News: तीन दिन से खाद न मिलने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 23 Oct 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Troubled by not getting fertilizer for three days, farmer commits suicide by hanging himself
चित्रकूट। तीन दिन से खाद न मिलने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के र्देश दिए है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर गांव निवासी किसान बरकत अली ने बताया कि वह चचेरे भाई छोटुआ खान (50) के साथ तीन दिन से डीएपी खाद के लिए शहर के गल्ला मंडी स्थित इफ्को केंद्र जा रहे थे। सोमवार को भी खाद के लिए लाइन में लगे थे, तभी खाद के लिए किसानों के बीच मारपीट होने लगी। इसी भीड़ में छोटुआ फंस गए लेकिन उसने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बचाया। इसके बाद वह गांव लौट आए। वह खाद न मिलने से क्षुब्ध थे। बरकत के अनुसार एक दिन पूर्व उन्होंने बताया था कि लगभग साढे छह बीघे खेत की जुताई व पलेवा हो चुका है। चना व मसूर बोने के लिए डीएपी नहीं मिल रही है। इसी के चलते मंगलवार की सुबह उन्होंने घर से कुछ दूर स्थित अपने की बगीचे में एक आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। प्रशासनिक व पुलिस टीम ने छोटुआ की पत्नी जैनब व अन्य परिजनों से पूछताछ की।
सामने आया है कि सोमवार को किसान छोटुआ खान खाद लेने के लिए कर्वी आए थे। शाम को घर पहुंचने पर बच्चों के लिए खाने पीने की सामग्री लेकर आए थे। पत्नी के साथ उन्होंने खाना खाया फिर घर पर ही सोने चले गये थे। कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। अभी तक खाद ने मिलने से क्षुब्ध होने की बात सामने नहीं आई है। कुछ पारिवारिक व कर्ज होने की भी बात सामने आ रही है। जांच के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन

शिवशरणप्पा, डीएम

राजस्थान में मजदू्री करते हैं पुत्र
भाई ने बताया कि छोटुआ तीन पुत्र तीन पुत्रियां हैं। तीनों पुत्र राजकोट राजस्थान में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी होने पर सपा विधायक अनिल प्रधान, जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज यादव, मान सिंह पटेल व गुलाब खां ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed