फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tribals became aware for there wrights

अधिकारों के प्रति थोड़ा सजग हुए आदिवासी

Sun, 18 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 18 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
tribals became aware for there wrights

 आदिवासियों में मानवाधिकार को लेकर थोड़ी चेतना आई है लेकिन और सचेत होने की जरूरत है। ये कहना है डेनमार्क से आए दंपति हैंड्रीटेट हेनरिक्सन और जार्गन मैटसन का। जिले में बालवाड़ी की स्थापना करने वाले विदेशी दंपति कई बार यहां आ चुके हैं। उनका कहना है कि यहां विकास भी काफी हुआ है।

विज्ञापन


हैंड्रीटेट ने बताया कि 2001 से वह अब तक लगभग दस बार चित्रकूट और बरगढ़ की यात्रा कर चुके हैं। जब वे पहली बार यहां आए थे तो जंगल बहुत था। लोग खेती को लेकर उदासीन थे और महिलाएं भी डरी सहमी रहती थीं। घरों में गंदगी थी और बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जिले में स्थितियां बदली हैं।। महिलाओं में जागरूकता आई है और घरों में भी सफाई नजर आती है। उन्होंने बताया कि 2004 में ग्राम पंचायत बोझ में सर्वोदय सेवा आश्रम के साथ मिलकर बालवाड़ी की स्थापना की थी, जिसमें बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हेनरिक्सन दंपति ने मौके पर मौजूद भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला, सर्वोदय सेवा आश्रम के अभिमन्यु सिंह, सत्येंद्र शुक्ला आदि से कहा कि आदिवासियों के ज्ञानवर्धन के लिए अंग्रेजी शिक्षा का भी केंद्र होना चाहिए।

अमित ने बताया कि दंपति ने मोड़ कालोनी के पास रहने वाली आदिवासी बालिका गुड़िया को गोद ले रखा है। उसकी पढ़ाई का खर्चा ये वहन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed