{"_id":"6a188cfc1d2598c93d01bbf4","slug":"transformer-burnt-for-seven-days-sarhat-village-plunged-into-darkness-chitrakoot-news-c-215-aur1007-131715-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सात दिन से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा सरहट गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सात दिन से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा सरहट गांव
Fri, 29 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 29 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम पंचायत सरहट में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले करीब सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण गांव में पानी संकट भी गहरा गया है।
सरहट निवासी मनीष सिंह ने बताया कि तेज गर्मी के मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी प्रभावित हैं। दिन हो या रात, बिजली न होने से परेशानी हो रही है, लेकिन शिकायतों के बाद भी विद्युत निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम मोहम्मद जसीम को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर मूलचंद्र, संजय, राजन, राधे, पदुम नारायण, भागवत सिंह, कैलाश साहू, छोटेलाल मौजूद रहे।