फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Transformation of Rajapur 90% complete.

Chitrakoot News: राजापुर का कायाकल्प 90 फीसदी पूरा

Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transformation of Rajapur 90% complete.
फोटो न-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सरकार गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रही है। करीब 21 करोड़ रुपये की इस परियोजना का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही इसका लोकार्पण होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले वर्ष के निर्देशों के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। पर्यटन विभाग लगातार परियोजना की प्रगति पर निगरानी रख रहा है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे राजापुर का धार्मिक और पर्यटन महत्व बढ़ेगा। गोस्वामी तुलसीदास ने यहीं विश्वविख्यात ग्रंथ रामचरितमानस की रचना की थी। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक उनकी जन्मस्थली पर दर्शन के लिए आते हैं। आधुनिक सुविधाओं से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परियोजना में तुलसी कुटीर परिसर का सुंदरीकरण, बेहतर प्रवेश द्वार और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था शामिल है। सुगम आवागमन और अन्य आवश्यक पर्यटक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। यूपीपीसीएल के अवर अभियंता करमचंद यादव ने बताया कि अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विकास राजापुर को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाएगा। इससे होटल, दुकान और परिवहन जैसे छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed