फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Traffic system will be changed from today on Bhadai Amavasya

Chitrakoot News: भदई अमावस्या पर आज से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 14 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 14 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed from today on Bhadai Amavasya
चित्रकूट। यूपी-एमपी बार्डर साक्षी गोपाल से खोही परिक्रमा पुलिस चौकी तक 40 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। भदई अमावस्या को देखते हुए शहर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश आज सुबह 5.30 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 9.30 बजे तक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे क्रासिंग के पूर्व प्रयागराज रोड़, पुलिस लाइन तिराहा मानिकपुर रोड, बेड़ी पुलिया (मत्यगजेंद्रनाथ धर्मकांटा बांदा मार्ग), लोढ़वारा मोड़ राजापुर मार्ग, शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर सतना मार्ग, बेड़ी पुलिया तिराहा से निर्मोही अखाड़ा यूपी-एमपी बार्डर तक, शिवरामपुर तिराहा से यूपीटी तिराहा, भरतकूप तिराहा से खोही तिराहा, खोही तिराहा से यूपी-एमपी बार्डर पीली कोठी तक पैदल यात्री व हल्के व दो पहिया वाहन ही आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में भारी वाहन प्रयागराज से बांदा व सतना जाने वाले वाहन- बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए बांदा की तरफ, बोड़ी पोखरी चौराहा से सरैंया मारकुंडी होते हुए सतना की तरफ, राजापुर से आने वाले बड़े वाहन, पहाड़ी से अतर्रा बांदा की तरफ जाएंगे। बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन- अतर्रा से बिसंडा होते हुए पहाड़ी से राजापुर होकर प्रयागराज की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

सतना से प्रयागराज व कौशांबी जाने वाले वाहन- बड़ी पाटिन तिराहा से मारकुंडी तिराहा होकर बोड़ी पोखरी चौराहा से प्रयागराज की तरफ जाएंगे। बड़ी पाटिन तिराहा से मारकुंडी तिराहा होकर बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए कौशांबी की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




1- यहां तक आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन पीली कोठी मार्ग, हनुमान धारा, रजौला बाईपास, कामतन, बेडीपुलिया, पोददार इंटर कालेज, रैन बसेरा, चितरारोड पर अपने वाहन स्टैंड पर खड़ा कर पैदल तीर्थस्थल तक जाएंंगे तो परेशानी से बच सकेंगे।
2- कई जगह खोया पाया केंद्र व पुलिसकर्मी तैनात रहेगी। जिनसे हर क्षण मदद लेने में संकोच न करें। किसी अंजान से कोई विश्वास न करें। किसी संकट में यूपी 112 पर फोन करें।
3- रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड तक आने जाने में प्रशासन की ओर से निर्धारित किराया ही टेंपो बस व ई रिक्शा में दें। इसकी सूची वाहनों में चस्पा करने के निर्देश हैं। वाहनों के आने जाने की सूचनाएं लगातार लाउडस्पीकर से दी जा रही है, इसे ध्यान से सुनें।
4- बाहर जिलों से आने वाले तीर्थयात्री मेला क्षेत्र के अंदर के होटल लॉज में ठहरने का 14 व 15 सितंबर को प्रयास न करें। इसके लिए कर्वी, शिवरामपुर, चितरा रोड, सिरसावन, रजौला व जानकीकुंड में कई होटल लॉज व धर्मशालाएं हैं, वहां ठहराव किया जा सकता है।

५- मंदाकिनी में घाट किनारे ही स्नान करें खतरे के निशान के लगी रस्सी से आगे अथवा बीच धारा तक जाने का कतई प्रयास न करें। किसी अप्रिय घटना पर नाव में मौजूद पुलिस को तत्काल आवाज देकर बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed