फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor overturned, farmer died due to being crushed, son injured

Chitrakoot News: ट्रैक्टर पलटा, दबने से किसान की मौत, पुत्र घायल

Wed, 30 Apr 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned, farmer died due to being crushed, son injured
गमगीन परिजन।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामाकोल में बेकाबू ट्रैक्टर पलटकर नाले में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। पुत्र घायल हो गया। किसान ट्रैक्टर लेकर खेत से भूसा लेने जा रहा था।
विज्ञापन

रामाकोल निवासी जयप्रकाश (16) ने बताया कि पिता श्रवण कुमार उर्फ लल्ला (45) के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में भूसा से लदी ट्राॅली लेने जा रहे थे। घर से कुछ दूर नाले के पास सड़क उबड़ खाबड़ होने ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। वह किसी तरह ट्रैक्टर से कूद गया, जबकि पिता ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया कि ट्रैक्टर से कूदते समय चोट लग गई है। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी विनीता, बेटा जयप्रकाश, आभास, बेटी ज्योति और मानसी का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed