फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor-full of pilgrims in Chitrakoot, three killed

बगदरा घाटी पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्राली, तीन की मौत

Fri, 30 Aug 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor-full of pilgrims in Chitrakoot, three killed
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी पर गुुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। 32 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी चित्रकूट से स्नान कर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची यूपी-एमपी पुलिस प्रशासन की पुलिस टीम ने घायलों को जानकीकुंड व जिला अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया। जिसमें आठ की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतकों में दो पहाड़ी थाने के ममसी व एक कमासिन थाने के चकरेही निवासी थे।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थानाक्षेत्र के ममसी व बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही परिवार के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट चारों धाम यात्रा के लिए 26 अगस्त को निकले थे। ट्रैक्टर में चालक समेत कुल 35 लोग सवार थे। बुधवार की रात मैहर में देवी दर्शन कर रात्रि विश्राम किया। इसके बाद गुुरुवार को तड़के चित्रकूट के लिए रवाना हुए। नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तभी सामने से आये बाइक को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाया। घाटी के ढलान पर अचानक ट्रैक्टर चालक रमेश उर्फ कल्लू का संतुलन बिगड़ा और कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पूरी सड़क व घाटी किनारे घायल लहुलुहान श्रद्धालु पडे़ रहे। इसी बीच उधर से गुजरे अन्य वाहन के चालकों ने पुलिस सूचना दी। राहगीरों ने भी घायलों को सड़क से हटाकर किनारे किया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार कुल 35 श्रद्धालु घायल हो गए। चित्रकूट मुख्यालय से छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जानकीकुंड व जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें चंपा देवी (42) पत्नी वीरेंद्र निवासी चकरेही थाना कमासिन बंादा, सूरजभान यादव (18) पुत्र शिवचंद्र यादव निवासी ममसी खुर्द पहाड़ी, रमेश यादव उर्फ कल्लू (22) पुत्र ननकू निवासी ममसी खुर्द पहाड़ी की मौत हो गई।
विज्ञापन

अन्य 32 श्रद्धालुओं को इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इसमें आठ की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है।
डीएम शेषमणि पांडेय ने जिला अस्पताल जाकर सभी का हालचाल जाना। सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिए कि किसी भी हालत में इलाज में लापरवाही न हो। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर सबका हालचाल जाना और मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुए घायल
1- रामभवन पुत्र रामचंद्र , 2-हरीओम पुत्र वीरेंद्र , 3- भगवनिया पत्नी रमाशंकर, 4- उर्मिला पत्नी बब्लू , 5- कल्लू पुत्र ननकू , 6- दिनेश पुत्र कुबेर, 7- रामनरेश पुत्र तीरथ ,8- शिव लखन पुत्र रामप्रसाद ,9- ऋषिकेश पुत्र शिवभूषण ,10- गोविन्द पुत्र देशराज ,11- धोखिया पत्नी जगदीश ,12- राजेश पुत्र जयराज यादव ,13- सूरजबली पुत्र रामकेश ,14- रामजतन पुत्र रामदास ,15- रामकेश पुत्र गया ,16- राम प्रकाश पुत्र गया ,17- रम्भी पत्नी ननकू ,18- प्रीति पुत्री मुन्ना ,19- रामभवन पुत्र रामचंद्र ,20- हेमराज पुत्र लल्लू यादव ,21- पुष्पेंद्र पुत्र रामनरेश ,22- ज्ञान बाबू पुत्र जगरूप,23- चुनकावन पुत्र महादेव ,24- अमरनाथ पुत्र केशन ,25- बसंत लाल पुत्र रामसेवक ,26- रामकरण पुत्र चंद्रपाल, 27- गुडडू पुत्र रामलखन, 28- पप्पू पुत्र चुन्नू, 29- संगीता पत्नी रामसुंदर, 30- संतू पुत्र गुलाब, 31- संतोष पुत्र श्यामलाल व संवरिया पत्नी गुल्लू सभी निवासीगण ममसी खुर्द पहाड़ी व चकरेही कमासिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed