{"_id":"b9d2b182a208fde30b13ae3853c38564","slug":"today-will-be-the-by-election-polling-parties-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा उपचुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा उपचुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को सभी ब्लाक परिसर से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। एडीएम महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सभी पार्टियां सुरक्षित केंद्र पहुंच गई हैं और रविवार सुबह से मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सदर ब्लाक के आरओ हरीश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 14 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। अभियंताओं की हड़ताल चलने कई अन्य विभाग के कर्मचारियों को मतदान ड्यूटी में लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मऊ ब्लाक के सुरौंधा में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। यही स्थान सर्वाधिक संवेदनशील है। इसके चलते यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मऊ के अलावा रामनगर, पहाड़ी, मानिकपुर व सदर ब्लाक क्षेत्र में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान रविवार को सुबह से होगा।
सभी पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल भी भेजा गया है। कर्मचारियों को मतदान कराने से लेकर मतपत्र पेटी में डालने और इसके बाद सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के तरीके दोबारा समझाए गए हैं। जिससे मतदान शांतिपूर्ण रहे। इसे साथ ही सभी कर्मियों को पूर्व की तरह सजगता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। सभी मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच के बाद ही बूथ के अंदर भेजा जाए। वहीं बूथ के आसपास संदिग्धों पर नजर रखी जाए। संदेह होने पर तुरंत सुरक्षा बल को सूचना दे।