फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Today will be the by-election , polling parties left

आज होगा उपचुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 20 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 20 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Today will be the by-election , polling parties left
 पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को सभी ब्लाक परिसर से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। एडीएम महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सभी पार्टियां सुरक्षित केंद्र पहुंच गई हैं और रविवार सुबह से मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के आरओ हरीश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 14 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। अभियंताओं की हड़ताल चलने कई अन्य विभाग के कर्मचारियों को मतदान ड्यूटी में लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मऊ ब्लाक के सुरौंधा में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। यही स्थान सर्वाधिक संवेदनशील है। इसके चलते यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मऊ के अलावा रामनगर, पहाड़ी, मानिकपुर व सदर ब्लाक क्षेत्र में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान रविवार को सुबह से होगा।
विज्ञापन


सभी पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल भी भेजा गया है। कर्मचारियों को मतदान कराने से लेकर मतपत्र पेटी में डालने और इसके बाद सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के तरीके दोबारा समझाए गए हैं। जिससे मतदान शांतिपूर्ण रहे। इसे साथ ही सभी कर्मियों को पूर्व की तरह सजगता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। सभी मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच के बाद ही बूथ के अंदर भेजा जाए। वहीं बूथ के आसपास संदिग्धों पर नजर रखी जाए। संदेह होने पर तुरंत सुरक्षा बल को सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed