{"_id":"58e91a724f1c1bac2b5b45cf","slug":"three-thousand-toilets-to-be-built-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में बनेंगे तीन हजार शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे तीन हजार शौचालय
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देतीं डीएम मोनिका रानी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लोगों को खुले मैदान में शौचक्रिया से रोकने के लिए जिले में तीन हजार शौचालय का निर्माण किया जाना है। जिसका लक्ष्य 31 दिसम्बर तक रखा गया है। इसके लिए कालूपुर स्थित मंदाकिनी गृह में शनिवार से वाटर शेड संस्था अर्तरा के सहयोग से प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
जिसमें प्रधान,सचिव, राजमिस्त्री सहित विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल रहे। यह प्रशिक्षण12 अप्रैल तक चलेगा।
प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि 31 दिसम्बर तक जिले को खुले मैदान में करने वाले शौचक्रिया से मुक्त करना है।
जिसके लिए तीन हजार शौचालय बनाए जा रहे है। इसको समय से पूरा करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शौचालय के निर्माण मेें कोई खामिया न हो इसके लिए प्रशिक्षण लेते समय राजमिस्त्री इसका ख्याल रखें। वाटर शेड संस्था अर्तरा के निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि एकजुटता व जागृति से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण ब्लॉकवार दिया जा रहा है। शंकर दयाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रत्येक ग्रामीण प्रशासन का साथ दें। जिनके घरों में शौचालय नहीं बने वह लोग शौचालय बनवा लें। जिससे जिला ओडीएफ की श्रेणी में शामिल हो सके। इस मौके पर सीडीओ ए दिनेश कुमार,बीडीओ ज्योति कौशिक, एडीओ पंचायत रमेश गुप्ता, सचिव व प्रधान मौजूद रहे।