फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three thousand people are facing water crisis

Chitrakoot News: जलसंकट से जूझ रहे तीन हजार लोग

Fri, 09 Jan 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 09 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three thousand people are facing water crisis
फोटो-14-काॅलोनी के इमारत पर बिछी पाइप लाइन। संवाद
चित्रकूट। कांशीराम कॉलोनी में जल आपूर्ति की गंभीर समस्या से हजारों लोग पिछले 15 वर्षों से जूझ रहे हैं। बसपा सरकार के दौरान लोढ़वारा में निर्मित 84 ब्लॉकों के लगभग एक हजार आवासों में रहने वाले करीब तीन हजार निवासियों को पीने के साफ पानी के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। तीन मंजिला इमारतों में बिछाई गई पुरानी और जर्जर पाइप लाइनें अब घरों तक पानी पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

पाइप लाइनें अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं और उनमें लगातार लीकेज की समस्या बनी रहती है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि तीसरी मंजिल तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच पाती है, जिससे निवासियों को पानी भरने के लिए नीचे आना पड़ता है। पाइपलाइन बिछाते समय छत पर पानी की टंकियां लगाने का आश्वासन दिया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते लोग अभी भी हैंडपंपों पर निर्भर हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन



स्थायी समाधान का इंतजार

स्थानीय निवासी राजू, राकेश कुमार, खुशबू देवी और दीनानाथ जैसे कई लोगों ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज की शिकायतें महीनों से की जा रही हैं। मरम्मत के नाम पर सड़कों की खुदाई तो होती है लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। कई स्थानों पर लोहे की पुरानी पाइप लाइनें नालियों से होकर गुजर रही हैं, जिसके कारण आपूर्ति के दौरान दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कांशीराम कॉलोनी की जल आपूर्ति समस्या उनके संज्ञान में आई है। विभाग से हैंडओवर की जानकारी ली जा रही है और जैसे ही प्रक्रिया पूरी होती है, इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।
लाल जी यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed