{"_id":"63dac9aa50ae766a90395dc3","slug":"three-thieves-caught-search-for-two-chitrakoot-news-knp7415950100-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आज हो सकता लाखों की चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आज हो सकता लाखों की चोरी का खुलासा
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। कस्बे में दो दिन पूर्व प्रधानाचार्य के आवास से हुई लाखों रुपये की चोरी मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन चोर को पकड़ लिया है। अब उनके दो अन्य की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस घटना का पर्दाफाश कर सकती है।
गौरतलब है कि प्रधानाचार्य जितेंद्र द्विवेदी के मकान में घुसे चोरों ने 11 लाख 60 हजार रुपये के अलावा लगभग दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामग्री की चोरी की थी। एसपी वृंदा शुक्ला ने चोरी का खुलासा कराने के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया था।
बताया गया है कि राजापुर पुलिस व सर्विलांस टीम ने मिलकर चोरी के अहम सुराग ढूंढ लिए हैं। तीन चोरों को भी पकड़ लिया है। इनसे अभी चोरी का आधा माल बरामद हुआ है। अन्य दो चोर व चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कई अहम सुराग मिल रहे हैं और टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा।