फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three suspended including police station chief, guilty of beating parents in police station after student's death

Chitrakoot News: छात्रा की मौत के बाद माता-पिता को थाने में पीटने के दोषी थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

Wed, 26 Jun 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three suspended including police station chief, guilty of beating parents in police station after student's death
चित्रकूट। मऊ थाना अंतर्गत एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने मदद के बजाय उनसे मारपीट की। इसी मामले में मंगलवार की देर रात जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने थानाध्यक्ष, दीवान व सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को हाई स्कूल की छात्रा के खुदकुशी करने के बाद मामले की जानकारी देने मऊ थाने में छात्र के माता-पिता गए थे उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी से गांव के दो सगे भाई छेड़छाड़ करते हैं। इसी से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली है। आरोप है कि मऊ थाने में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया उनकी शिकायत सुनने की बजाय उन्हें पीटा गया है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। मामला संज्ञान में आने पर डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल ने जांच के आदेश दिए थे। इसी मामले ममें सीओ मऊ से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना अध्यक्ष दीवान व सिपाही को दोषी पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मऊ थाना अध्यक्ष अजीत पांडे, दीवान सुरेंद्र कुमार और सिपाही सौरभ को प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की हाई स्कूल की छात्रा ने रविवार की शाम को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को गांव के दो सगे भाई आए दिन छेड़खानी करते थे इसकी जांच के बाद एक आरोपी रंगी लाल को जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरे आरोपी मुन्नीलाल की तलाश की जा रही है जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी रंगी लाल छात्र के साथ ही कॉलेज में पढ़ता था। बेटी के खुदकुशी करने के बाद उसके माता-पिता थाने में आरोपियों पर कार्रवाई करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे पीड़ित दंपति ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई। उनका मोबाइल छीन कर पटक दिया गया और कुछ कागजात फाड़ दिए गए इसी मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed