फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three pyres burnt together, the village cried

Chitrakoot News: एक साथ जलीं तीन चिताएं, रो पड़ा गांव

Thu, 16 Mar 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three pyres burnt together, the village cried
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में बुधवार की दोपहर को एक ही स्थान पर पति-पत्नी और उनकी बेटी के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। जैसे ही तीनों की चिता में मुखाग्नि दी गई, पूरा गांव रो पड़ा। परिजन रोने लगे तो ग्रामीणों ने आंसू पोंछकर ढांढस बंधाया। उधर मामले में आरोपी युवती के प्रेमी पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। खासकर युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सेमरदहा निवासी पशुमित्र नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू ने सोमवार की दोपहर को बड़ी बेटी खुशी का इंस्टाग्राम और मोबाइल पर प्रेमी अतरी गांव निवासी पंकज के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो देखने के बाद उसे गोली मार दी थी। बेटी को बचाने आई पत्नी सीमा को भी दोनाली बंदूक से गोली मार दी थी। दोनोंं की हत्या के बाद वह बंदूक छोड़कर भाग गया था। कुछ ही दूरी पर जंगल में जाकर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। बुधवार को तीनों के शव पुलिस सुरक्षा के बीच गांव के बाहर एक स्थान पर रखे गए। तीनों चिताएं अगल बगल लगीं और एक साथ ही तीनों का अंतिम संस्कार हुआ। आग की लपटें उठने के दौरान परिजनों की चीखें पूरे गांव में गूंज रही थी। इकलौती बची निशी बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और तनाव फैलाने के आरोपी युवती के प्रेमी अतरी गांव निवासी पंकज को पुलिस टीमों ने पकड़ लिया है। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। खासकर युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed