{"_id":"641a03e7b275afbec102f054","slug":"three-lakh-devotees-took-bath-in-mandakini-river-chitrakutt-news-c-12-1-136770-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीन लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीन लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में किया स्नान
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही । चैत्र मास की अमावस्या पर मंगलवार को तीन लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी स्नान किया। उन्होंने भगवान कामतनाथ के दर्शन कर पंच कोसी परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था को यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी जायजा लेते रहे।
अमावस्या पर्व पर भगवान कामतानाथ के दर्शन करने की होड़ लगी रही। परिक्रमा मार्ग में भगवान की जय-जयकार करते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ते गए। उन्होंने परिक्रमा कर धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान भरतकूप, गुप्त गोदावरी, सती अनुसूइया, हनुमान धारा आदि स्थानों का दर्शन किया। मेला क्षेत्र यूपी एवं एमपी के प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे।
धुआं उठने से श्रद्धालु परेशान
कामदगिरि परिक्रमा में स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर के सामने पूजा सामग्री में आग लगने से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में धुआं परिक्रमा मार्ग में फैलने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि मंदिर के सामने श्रद्धालु नारियल को तोडक़र बच्चे शेष भाग को जल रही आग में डाल दे रहे थे। पुलिस टीम की मदद से आग को बुझाया गया। मेला क्षेत्र में कई स्थानों में कीचड़ व जलभराव होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पीलीकोठी रोड़, हनुमान धारा सहित अन्य जगहों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या बनी रही।