फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three interstate ganja smugglers arrested, one absconding

Chitrakoot News: अंतर्राज्यीय तीन गांजा तस्करों को दबोचा, एक फरार

Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three interstate ganja smugglers arrested, one absconding
चित्रकूट। रैपुरा थाना पुलिस ने गुंताबंाध के पास अंतरराज्यीय तीन गांजा तस्कारों को 50 किलो गांजे के साथ दबोचा है। इनके कब्जे से एक स्कार्पियो, दो तमंचा व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने अपनी टीम के साथ इन आरोपियों को पकड़ा है। छत्तीसगढ़ के थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार निवासी परमेश्वर साहू, ताम्रध्वज पटेल व सुशील पटेल को स्कार्पियो से गुंता बांध की ओर जा रहे थे। पुलिस टीम ने पीछाकर इन्हें पकड़ लिया। इनके वाहन में 25 किलो गांजा, 2 तमंचा, चार कारतूस, तीन मोबाइल बरामद हुए। पूछतांछ में आरोपियों ने बताया कि 25 किलो गांजा रैपुरा के बांधी निवासी लल्ला उर्फ श्रवण सिंह के घर में दिया है। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। जबकि गांजा बरामद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस गांजे की अंतरराज्यीय बाजार में कीमत लगभग 13 लाख रुपये हैं। इन आरोपियों का स्थानीय लोगों से संपर्क तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed