फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three injured including pregnant bike rider in collision with truck, delivery while being taken to hospital

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती समेत तीन घायल, अस्पताल ले जाते समय प्रसव

Mon, 18 Nov 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three injured including pregnant bike rider in collision with truck, delivery while being taken to hospital
चित्रकूट। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। बाइक सवार गर्भवती समेत तीन घायल हो गए। घायलों को परिजन लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में महिला को प्रसव हुआ। किसी तरह सुरक्षित अस्पताल पहुंचने के बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया है। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार गांव निवासी सफीक मोहम्मद ने बताया कि रविवार को उसका भाई नयुम मोहम्मद (40) सखौंहा गांव से अपनी बहन गर्भवती रहीसुन पत्नी परवेज व उसकी तीन साल की पुत्र परवीना को लेकर भखरवार आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रैपुरा थाना क्षेत्र के हाईव पर भखरवार गांव के मोड़ के पहले पहुंची तो सामने से तेज गति से आए ट्रक ने बगल से बाइक पर टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार गिर गय और उनकी बाइक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक चली गई। इसके बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगोंं ने परिजनों को जानकारी दी। सफीक ने बताया कि रहीसुन व उसकी पुत्री को लेकर रामनगर अस्पताल जा रहे थे तभी रहीसुन का प्रसव हो गया। दोनों को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed