फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three fire places, three hundred of the goods ash

तीन स्थानों पर लगी आग, तीन लाख का माल राख

Sun, 20 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 20 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Three fire places, three hundred of the goods ash
बेकरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार की रात को मुख्यालय के द्वारिकापुरी मोहल्ले में स्वास्तिक राज बेकरी के कारखाने में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कारखाने के बगल में रहने वाले मालिक सलीम खान को आग लगने की जानकारी हुई। तो उन्होंने स्थानीय लोगाें की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पर आग की लपटें बढ़ती जा रही थी। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन

बेकरी मालिक ने बताया कि मजदूरों के अवकाश पर जाने के कारण दो दिनों से काम बंद था। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। संभावना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। इस आगजनी में डेढ़ लाख की सामग्री राख हो गई।उधर, मुख्यालय के श्ंाकर बाजार बाईपास मार्ग पर जनसेवा इंटर कालेज के शिक्षक सुशील सिंह पुत्र स्व.गुुलाब सिंह के घर में शुक्रवार की रात को गैस सिलेंडर से आग लग गई। बताया गया है कि सिलेंडर में लीकेज था लेकिन परिजन ध्यान नहीं दे पाए।
विज्ञापन


जैसे ही खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाना चाहा तो पूरे सिलेंडर में आग लग गई। किसी प्रकार परिजन घर के बाहर भागे। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और सिलेंडर को बाहर लाकर आग बुझाई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। वहीं सरैंया चौकी क्षेत्र के चर गांव में अज्ञात कारणों के चलते किराना व्यापारी अमित द्विवेदी पुत्र कौशल किशोर की दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख की सामग्री, नगदी व आवश्यक कागजात राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed