{"_id":"69b6fbc2e8077f9a7b0a13a1","slug":"three-accused-arrested-for-attempting-to-rob-devotees-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128344-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: श्रद्धालुओं से लूटने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: श्रद्धालुओं से लूटने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कामदगिरी के परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर लूटपाट के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक युवक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जा रही है।
बांदा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा तिंदवारा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी बहन जानकी, बहनोई संजय कुमार, पत्नी लक्ष्मी देवी व बच्चों के साथ भगवान कामतानाथ की परिक्रमा व दर्शन के लिए आए थे। रात करीब दो बजे लक्ष्मण पहाड़ी व तृतीय मुखार बिंदु के पास लुटेरे आए और उसको व बहन, बहनोई, पत्नी एवं बच्चों के साथ छीना-झपटी की थी। विरोध करने पर लोहे की रॉड, लाठी डंडा व बेल्ट से पीटा था। इससे सभी घायल हो गए थे। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी के दौरान भरतकूप थाना क्षेत्र के भड़हा घुरेटनपुर निवासी दादू लाल व दो बाल अपचारियों को पकड़ा है अन्य की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया बाल अपचारी 10 दिन पहले ही छूटकर आया था।