फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   thokiya ka bhai pradhan bana

डाकू ठोकिया का भाई दीपक बना प्रधान

Mon, 03 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
thokiya ka bhai pradhan bana
चित्रकूट। जिले में एक और डाकू परिवार का सदस्य ग्राम प्रधान बन गया है। कुख्यात डाकू यूपी एमपी से साढे़ छह लाख का इनामी ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल का भाई दीपक पटेल ने ग्राम प्रधान का चुनाव बंदरी से जीत लिया है। उसकी इस जीत पर परिजन व उसके समर्थकों ने बधाई दी है। प्रधान दीपक भी अपने भाई ठोकिया के मारे जाने के बाद पुलिस रिकार्ड में 25 हजार का इनामी बना था और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया था। इसके बाद से वह गांव में ही रहकर जीवन यापन कर रहा है। डाकू ठोकिया के परिवार में पहले भी जनप्रतिनिधि बन चुके हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाक कर्वी चित्रकूट की बंदरी ग्राम पंचायत से दीपक पटेल ने प्रधान पद का चुनाव बेहद गुपचुप तरीके से लड़ा। इस गांव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। दीपक का दबदबा कुछ ऐसा रहा कि उसे 535 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे सुधीर गर्ग को 196 वोट ही मिल पाए। इस प्रकार दीपक पटेल 339 वोट से जीतकर प्रधान बन गया। ठोकिया के परिवार में उसकी दो चाची जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उसकी मां भी विधान सभा का चुनाव लड़ी थी लेकिन बहुत कम वोट से हार गई थी।
विज्ञापन

यूपी एमपी से साढे छह लाख के इनामी डाकू अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया ने एसटीएफ के सात सिपाहियों की सामूहिक हत्या की थी। ठोकिया के मारे जाने के बाद उसके भाई दीपक का नाम भी इसी मामले में दर्ज था। रायबरेली में पढ़ाई के दौरान नाबालिग दीपक को एसटीएफ उठा कर प्रयागराज ले आई थी। वहां से दीपक गन लेकर भाग निकला था। उसे पुलिस ने कई बार पकड़ा और जेल भेजा। ठोकिया के मारे जाने के बाद 25 हजार का इनामी भी था। इन केसों से वह बरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed