फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thirty complaint letters submitted in three years but no hearing took place

Chitrakoot News: तीन साल में तीस शिकायती पत्र सौंपे पर नहीं हुई सुनवाई

Sat, 27 Sep 2025 08:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 27 Sep 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Thirty complaint letters submitted in three years but no hearing took place
फोटो 25 सीकेटीपी-19- परिचय- कलक्ट्रेट की सीढि़यों में ​शिकायती पत्रों को लेकर बैठे दंपती। संवाद
चित्रकूट। छह बीघा जमीन पर कब्जा पाने के लिए पीड़ित दंपती तीन साल में तीस शिकायती पत्र दे चुका लेकिन समाधान होना तो दूर उसके दरवाजे तक कोई झांकने तक नहीं गया। हर तरफ से निराश होकर दंपती शिकायती पत्रों की माला बनाकर कलक्ट्रेट पहुंचा और जिम्मेदारों को यह माला पहनाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। हर बार की तरह निराश होकर डीएम कार्यालय के सामने माला लेकर दंपती बैठे रहे। जानकारी होने पर डीएम ने संबधित विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित पहाड़ी थाना क्षेत्र के पटिया जप्ती निवासी द्वारिका प्रसाद अपनी पत्नी के साथ विरोध करने के अनोखे अंदाज में कलक्ट्रेट पहुंचा। शिकायतपत्रों की माला बनाकर डीएम कार्यालय के सामने रख कर आरोप लगाया कि राजस्व व पुलिस विभाग की वजह से उसको जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। अवैध कब्जेदार उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। बताया कि जब भी वह खेत की जुताई कराने जाता है तो आरोपी गाली गलौज करते हुए पीटकर भगा देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर राजस्व का मामला होने की बात कहकर कार्रवाई नहीं करती है। बताया कि एक महीने पहले जिलाधिकारी के आदेश पर जमीन की नाप भी हो गई लेकिन आरोपी जमीन पर कब्जा करने नहीं दे रहे हैं। बताया कि अब तक 30 बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मामले की जानकारी होने पर संबंधित विभाग से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed