फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves took away jewelry worth five lakhs and one lakh cash

Chitrakoot News: पांच लाख के जेवर और एक लाख नकदी ले गए चोर

Sun, 19 Mar 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelry worth five lakhs and one lakh cash
मऊ। थाना अंतर्गत बबुरा गांव में कच्चे घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर एक घर में घुस गए। घर में रखे जेवरात व एक लाख रुपये नकद ले गए। उस समय महिलाएं घर के अंदर सो रही थी। घर का मुखिया अपने एक रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन



पीड़ित किसान रामचंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके कच्चे घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए। कमरे के अंदर रखे एक बक्शा जिसमें जेवरात रखे व एक लाख रुपये रखे थे। उसको अपने साथ ले गए। जेवर की कीमत पांच लाख रुपये है। वही इस घटना के बाद घर की महिलाओं का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर मऊ थाना के एसआई कमलेश कुमार मौके पर जाकर जानकारी ली। जिस पर पीड़ित रामचंद्र्र ने बताया कि उसको गांव के ही एक युवक पर शक है। उसी ने चोरी कराया है। वह अवैध शराब का कारोबार भी करता है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed