फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was a jam on the highway and in the city in the evening

Chitrakoot News: शाम को हाईवे और शहर में लगा जाम

Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There was a jam on the highway and in the city in the evening
जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/बरगढ़/राजापुर। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों से बरगढ़ और राजापुर की सीमा पर वाहनों की लाइन लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय में भी हुआ। रेंहुटिया रेल फाटक से लेकर बेड़ी पुलिया तक के 12 किलोमीटर रास्ते में जाम की स्थिति बनी। बुधवार को सहालग भी होने से जगह बरातें भी फंसी रहीं। इससे
विज्ञापन

शाम सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के हाईवे पर सिर्फ वाहनों की कतारें ही दिखतीं रहीं। इसके लिए पहले से तैयार जिला प्रशासन की ओर से एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजकमल, कोतवाल उपेंद्र सिंह लगातार माइक लेकर हर मोड़ पर जाकर वाहनों को आगे बढ़वाने का काम कराते रहे। देर शाम को जाम से सहालग वाले क्षेत्र में भी कई परेशानी उठानी पड़ी। बेड़ी पुलिया से कपसेठी मार्ग पर दो विवाह स्थलों पर रात को बरात देरी से पहुंची। इस स्थिति को देखकर पुलिस विभाग की टीम ने सड़क किनारे वाहनों को रोकने वालों को आगे बढ़ाया। देर रात तक बार-बार जाम की स्थिति बनी। पुलिस कर्मी रात भर जाम को हटवाने का काम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed